टिहरी : शनिवार को टिहरी गढ़वाल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय जैन ने पिलखी व भिलंगना प्रखंड के सुदूरवर्ती अस्पताल बूढ़ाकेदार का औचक निरीक्षण किया.
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पिलखी में पांच कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये जिनका एक दिन का वेतन रोके जाने का आदेश दिया गया है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्यामविजय को निर्माणाधीन एक्स-रे कक्ष का निर्माण शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जनता को एक्स-रे सुविधा का लाभ मिल सके. उन्होंने बताया कि अस्पताल में साफ-सफाई ठीक पाई गई और दवाओं का रखरखाव भी ठीक पाया गया. उन्होंने बताया कि बूढ़ाकेदार अस्पताल में डॉक्टर समेत सभी कर्मचारी मौजूद मिले. तीन माह पहले किए गए निरीक्षण में जो कमियां पाई गई थीं, उन्हें दूर कर लिया गया है।
इस अवसर पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद सहित चिकित्सा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

