देहरादून : अर्श को पैट्रोलियम यूनिवर्सिटी से गोल्ड मेडल प्राप्त करने तथा अर्चना बिष्ट को मलेशिया मैं आयोजित शॉट पुट प्रतियोगिता में गोल्ड मिलने पर उत्तराखंड कृषि मंत्री गणेश जोशी तथा पूर्व संगठन मंत्री माननीय कैलाश पंत एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी के अनुसार शिक्षा के साथ-साथ खेल भी सभी छात्रों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों में हमें हमेशा आगे रहना चाहिए। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रत्येक छात्र के जीवन में पांच मुख्य सामाजिक तत्व दृढ़ संकल्प, निष्ठा, अनुशासन, विविधता और दिशा हैं।
इस अवसर पर मंत्री जोशी ने खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

