मसूरी : मसूरी राज कराटे अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्तराखंड सरकार के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में सात स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक हासिल किये.
राज कराटे अकादमी मसूरी के निदेशक हेमराज शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड सरकार के तत्वावधान में देहरादून परेड ग्राउंड मल्टीपरपज हाल में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में मसूरी के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया .
जिसमें 11 वर्ष आयुवर्ग 40 किग्रा भार में कुमितो प्रतियोगिता में अद्विक जोशी ने स्वर्ण, 12 र्वा 40 किग्रा काता में गौरांग चौहान ने स्वर्ण, 13 वर्ष 50किग्रा में अद्विका नौटियाल ने काता में स्वर्ण, 12वर्ष 45 क्रिग्रा में अनुश्री शर्मा ने कुमितो में स्वर्ण,13 वर्ष 50 किग्रा में अवंति शर्मा ने कुमितो में स्वर्ण, 17वर्ष 53किग्रा मेे अनन्या कुकरेती ने कुमितो में स्वर्ण, व 20 वर्ष 50क्रिग्रा कुमितो में सोनम पंवार ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं 17 वर्ष 55 किग्रा कुमितो में अरूण शर्मा ने रजत पदक तथा 14 वर्ष 50 किग्रा कुमितो में ठाकुर अंश, 17 वर्ष 60 किग्रा कुमितो में आकाश डनडोतिया, संतुस्टि सिंह ने कुमितो में, अनामिका जस्यारी ने 18 वर्ष 55 किग्रा कुमितो में कास्य पदक जीता। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर राज कराटे एकेडमी ने खुशी जाहिर की है।

