भारत – चीन विवाद : देश के सबसे नॉर्थ ईस्ट राज्य अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के बीच झड़प हो गई है । इस झड़प में दोनों पक्षों के सैनिक घायल हो गए। सूत्रों के हवाले से सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि चीनी सैनिक नौ दिसंबर की रात तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के काफी करीब आ गए थे। इस पर भारतीय सेना के जवानों ने उन्हें जोरदार टक्कर दी। हालांकि, बाद में शांति बहाल करने के लिए दोनों पक्षों की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया।
सूत्रों के मुताबिक, चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी अरुणाचल प्रदेश के तवांग में एलएसी पर पहुंचने की कोशिश कर रही थी। चीनी सेना की इस हरकत का भारतीय जवानों ने जमकर विरोध किया। इससे दोनों पक्षों के सैनिक आमने-सामने आ गए और उनके बीच झड़प हो गई। हालांकि, अंत में भारतीय सेना के जवानों ने चीनी सैनिकों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया और वे पीछे हट गए।

पिछले 3 दिनों के अंदर दोनों जवानों के बीच दो बार झड़प हो चुकी है. बताया जा रहा है कि भारत ने तिब्बत और सिक्किम के चिकन नेक राज्य में ड्रोन के दो अत्याधुनिक स्क्वाड्रन तैनात करने की योजना तैयार की है। भारत के इस कदम से चीन बुरी तरह बौखला गया है। इसी पर उसने एलएसी पर यह हरकत की है। आपको यह भी बता दें कि इससे पहले अक्टूबर 2021 में अरुणाचल प्रदेश के यांगसे में दोनों देशों के सैनिकों के बीच विवाद हो गया था.

