मसूरी के क्यारकुली भट्टा गांव का मंगलवार को जम्मू कश्मीर के 47 ग्राम प्रधानों ने निरीक्षण किया. टीम ने क्यारकुली भट्टा गांव में जलाशयों, जल स्रोत और जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों का निरीक्षण किया.
ग्राम पंचायत क्यार कुली भट्टा में जम्मू कश्मीर के 47 ग्राम प्रधानों ने प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत कामों का निरीक्षण किया ग्राम पंचायत में उनका स्वागत किया गया और क्यारकुली गांव की विजिट कराई गई उन्होंने काम को देख कर सारे कामों की प्रशंसा की और अपने पंचायतों में जाकर इसी तरह से काम करने का संकल्प लिया

वहीं, ग्राम प्रधान कौशल्या रावत के आवास पर भी बैठक हुई. जिसमें ग्राम प्रधान ने गांव में वृक्षारोपण, जल संरक्षण कार्य एवं नवनिर्मित जल निकायों की विस्तृत जानकारी दी.

बता दें कि क्यारकुली भट्टा गांव मसूरी का वही गांव है, जिसके बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 2 अक्टूबर को ग्रामीणों से वर्चुअल संवाद किया था.

