मसूरी : 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक विंटर कार्निवल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बॉलीवुड सिंगर्स भी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे. इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इस दौरान राज्य की संस्कृति और खान-पान से रूबरू कराया जाएगा।

मगर यहाँ पर बात कुछ और है मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल अगले 11 दिन बाद प्रस्तावित हैं , परन्तु आज तक न तो कार्यक्रमों पर निर्णय लिया गया और न ही देश विदेश के पर्यटकों को आमंत्रित करने के लिए सूचना और कार्यक्रम की रूपरेखा प्रकाशित की गयी है । जल्द से जल्द कार्निवाल में होने वाले सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा निश्चित करें . कार्यलय में प्राप्त सभी स्थानीय कलाकारों और नागरिकों के कार्निवाल में भाग लेने और कार्यक्रम करने के निवेदन को भी आप स्वीकार करने का कष्ट करें।

प्रत्येक स्थानीय नागरिक जिसने निवेदन दिया है उसे अवश्य ही कार्निवाल में कार्यक्रम करने का अवसर मिलना चाहिए और स्थानीय और पहाड़ की संस्कृति को बढ़ावा देना हमारा प्रथम कर्त्तव्य होना चहिये।
साथ साथ कार्निवाल में हो रहे फ़ूड फेस्टिवल में सिर्फ पहाड़ी व्यंजन ही परोसे जाने चाहिए , लोक संस्कृति को बढ़ाने का ये भी एक प्रयास है , हमारा निवेदन है की फ़ूड फेस्टिवल में प्रतिभाग करने के लिए सिर्फ स्थानीय नागरिक, दुकानदार, होटल होम स्टे स्वामी को ही मौका मिलना चहिये।

विंटर कार्निवाल में स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा, साथ ही मसूरी के 200 साल पूरे होने पर मसूरी के भविष्य पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा. वहीं, विंटर लाइन कार्निवाल में खेलकूद प्रतियोगिता और स्थानीय व्यंजन भी परोसे जाएंगे। उन्होंने बताया कि विंटर कार्निवाल को भव्य रूप देने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं,

इस अवसर पर मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल , महामंत्री जगजीत कुक्रेजा ,कोषाध्यक्ष नागेन्द्र उनियाल उपस्थित थे।