टिहरी : रजाखेत, ग्राम पंचायत सिलौली, विकासखण्ड जाखणीधार में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन 24 दिसंबर, 2022 को किया जायेगा.

मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे से बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविर में भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता को देने के साथ ही उनकी समस्याओं/शिकायतों के त्वरित निराकरण की कार्यवाही की जायेगी।

साथ ही स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण एवं नि:शक्तता प्रमाण पत्र बनवाने की कार्यवाही की जायेगी। तहसील प्रतापनगर द्वारा विभिन्न प्रमाण पत्र बनवाये जायेंगे। अग्रणी बैंक प्रबंधक एवं जिला विकास प्रबंधक (नाबार्ड) टिहरी गढ़वाल ग्रामीणों को बैंकिंग से जुड़ी योजनाओं एवं वित्तीय समावेशन की जानकारी देंगे तथा स्टॉल लगाया जायेगा.

जिले के सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य सभी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को अपने-अपने विभागीय स्टॉल लगाकर बहुउद्देशीय शिविर में भाग लेने के निर्देश दिए हैं.