श्रीनगर: श्रीनगर से पौड़ी की ओर आ रही एक स्कूटी देर रात नियंत्रण खोकर डोभ श्रीकोट के पास गहरी खाई में जा गिरी. सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा व प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार सहित पुलिस की टीम बचाव उपकरण के साथ मौके पर पहुंच गई. बताया जा रहा है कि हादसा ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ।
सीओ सदर ने बताया कि मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से स्कूटी सवार दोनों घायल युवकों को बाहर निकाला गया. उन्होंने बताया कि हादसे में घायल 19 वर्षीय ऋषभ और 20 वर्षीय चिराग को इलाज के लिए श्रीनगर के एक अस्पताल में भेजा गया है. दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि युवक स्कूटी से श्रीनगर से पौड़ी आ रहा था. ये लोग डोभ श्रीकोट के पास एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे। तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। फिलहाल दोनों सुरक्षित हैं।

हरिद्वार में बाइक सवार को ट्रक ने कुचला हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में भी सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. गुरुवार की रात बहादराबाद से सिडकुल जाने के क्रम में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. मौके पर पहुंची पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। युवक जिस बाइक पर सवार था वह हरिद्वार की ही है।

