देहरादून : देहरादून के ओएनजीसी स्टेडियम में शनिवार तड़के खिलाड़ी अपने दैनिक अभ्यास में लगे हुए थे, तभी अचानक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वहां पहुंच गए.
उन्हें अपने सामने देखने के लिए खिलाड़ी उत्साहित नजर आए। मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ जॉगिंग की और बाद में आम आदमी की तरह चाय की दुकान पर चाय पीने चले गए।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह ओएनजीसी के अंबेडकर स्टेडियम का दौरा करने पहुंचे. यहां उन्होंने स्टेडियम में अभ्यास कर रहे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ जॉगिंग की।
उन्होंने युवा पीढ़ी को खिलाड़ी और खेल भावना से जोड़ने के लिए कई बिंदुओं पर सार्थक पहल के साथ जागरूकता पैदा करने की बात कही।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने आम नागरिक की तरह स्थानीय चाय स्टॉल पर खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों के साथ चाय पी और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का फीडबैक भी लिया.

