36 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अर्जेंटीना वर्ल्ड चैंपियन बनने में कामयाब हो गया। मेसी की कप्तानी में फ्रांस के खिलाफ 120 मिनट तक चले बेहद रोमांचक मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट के जरिए मैच का फैसला किया गया. पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से हराया। विश्व कप इतिहास में यह तीसरी बार है जब इसका फैसला पेनल्टी शूट आउट के जरिए किया गया।
इस जीत के साथ ही अर्जेंटीना की टीम तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी और मेसी डिएगो माराडोना के बाद अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप जिताने वाले दूसरे कप्तान बन गए। मैच अतिरिक्त समय में जाने के बाद भी स्कोर 3-3 से बराबरी पर था। कायलियन एमबापे ने पूरे मैच में फ्रांस को अकेले दम पर मुकाबले में बनाए रखा, लेकिन उनकी हैट्रिक काम नहीं आई।
इससे पहले अर्जेंटीना ने लियोनेल मेसी और एंजेल डि मारिया के गोल से पहले हाफ में 2-0 की बढ़त ले ली थी, लेकिन कायलियन एमबापे ने 80वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर दूसरे हाफ में गोल किया और फिर 81वें मिनट में गोल किया। फ्रांस को मैच में वापस लाया।

अतिरिक्त समय में भी दोनों टीमों ने गोल किए।
90 मिनट के खेल के बाद जब मैच अतिरिक्त समय तक पहुंचा तो 108वें मिनट में मेसी ने गोल दागकर अपनी टीम को एक बार फिर से बढ़त दिला दी, लेकिन 118वें मिनट में कायलियन एमबापे ने मैच में अपनी हैट्रिक पूरी की और फ्रांस ने 3 -3 ड्रॉ किया ।
पेनल्टी शूटआउट थ्रिल
पेनल्टी शूटआउट में पहले (1-0), फ्रांस के कायलियन एम्बापे ने बाएं कोने में एक गोल किया। इसके बाद अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी ने लेफ्ट साइड गोल कर स्कोर (1-1) कर दिया।
दूसरे प्रयास में फ्रांस के किंग्स्ले कॉमान के शॉट को अर्जेंटीना के गोलकीपर ने ब्लॉक कर दिया। इसके बाद अर्जेंटीना की बारी थी (2-1) पाउलो डिबाला ने गोल किया, फिर (2-1) फ्रांस के औरेलियन तौमेनी पेनल्टी चूक गए। अर्जेंटीना के लिए पेनल्टी शूटआउट अच्छा रहा। अर्जेंटीना के लिएंड्रो परेडेस ने एक गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया।
मैच में एक बार फिर उम्मीद जगी जब फ्रांस के रैंडल कोलो मुआनी ने गोल कर स्कोर 3-2 कर दिया। अब बारी फ्रांस के गोलकीपर की थी, लेकिन अर्जेंटीना के गोंजालो मोंटील (4-2) ने गोल कर अर्जेंटीना को 36 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप का चैंपियन बना दिया.
अर्जेंटीना तीसरी बार चैंपियन बना
यह तीसरी बार है जब अर्जेंटीना ने विश्व कप जीता है। इससे पहले उन्होंने साल 1978 और 1986 में वर्ल्ड कप खिताब जीता था। मेसी बतौर कप्तान अर्जेंटीना को खिताब जिताने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले 1986 में डिएगो माराडोना ने अपने देश को चैंपियन बनाया था.

