22 दिसंबर को शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। पहले टेस्ट में भारत ने बांग्लादेश को 188 रन से हराकर दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। अब दूसरे टेस्ट से पहले बांग्लादेश की टीम को बड़ा झटका लगा है. चोट के कारण बांग्लादेश का अहम तेज गेंदबाज दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाएगा.

ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं आउट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि तेज गेंदबाज इबादत हुसैन चोटिल हैं और वह अगले मैच का हिस्सा नहीं होंगे. उनकी जगह बाएं हाथ के स्पिनर नसुम अहमद को टीम में शामिल किया गया है। चोट के कारण इबादत चटगांव टेस्ट की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर सके। बांग्लादेश टीम प्रबंधन ने दूसरे टेस्ट के लिए जारी अपनी 15 सदस्यीय टीम में इबादत हुसैन को शामिल नहीं किया है।

15 सदस्यीय टीम से इबादत हुसैन के अलावा अनामुल हक और शोरिफुल इस्लाम भी गायब हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन भी कंधे की चोट से जूझ रहे हैं और काफी संभव है कि उन्हें भी दूसरे टेस्ट से बाहर होना पड़े. इससे पहले बांग्लादेश के सुपरस्टार बल्लेबाज तमीम इकबाल चोट के कारण इस पूरे दौरे से बाहर हो गए हैं।

ऐसे में बांग्लादेश के लिए दूसरा टेस्ट खेलना काफी मुश्किल होगा. मुश्फिकुर रहीम के अलावा टीम में कोई अनुभवी बल्लेबाज नहीं है। ऐसे में भारत के पास इस मैच को बड़े अंतर से जीतने और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी स्थिति मजबूत करने का अच्छा मौका है.

ऐसी है बांग्लादेश की टीम
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए बांग्लादेश टीम: जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंटो, मोमिनुल हक, यासिर अली, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन कुमार दास, नुरूल हसन, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, खालिद अहमद, नसुम अहमद, महमूदुल हसन जॉय और रहमान रजा।