मसूरी : 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक विंटर कार्निवल का आयोजन किया जाएगा . इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।
विंटर लाइन कार्निवाल के हिस्से के रूप में ट्रेकिंग, बर्ड वाॅचिंग और फोटोग्राफी का भी आयोजन किया गया है। डिप्टी कलेक्टर शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल के तहत 26 दिसंबर को सुबह सात बजे राजपुर से झड़ीपानी जेपी होटल तक ट्रेकिंग का आयोजन किया जाएगा. 27 दिसंबर को सुबह 7 बजे हाथी पाव से विनोग ज्वाला मंदिर तक ट्रेकिंग की जाएगी। 28 दिसंबर को सुबह 7 बजे हाथी पाव से दुधली, भद्राज और 29 दिसंबर को हाथी पाव से बग्लों की कांड़ी तक ट्रेकिंग की जाएगी और उसी दिन झड़ीपानी फाॅल, जार्ज एवरेस्ट और नगर पालिका कुआं क्षेत्र तक ट्रेकिंग की जाएगी।

वहीं 30 दिसंबर को लंढौर बाजार से खटटा पानी ट्रेक होगा । साथ ही इसी दिन हैरिटेज वाॅक व टाॅक का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में भाग लेने वालों को विंटर लाइन कार्निवल कमेटी से संपर्क करना चाहिए। फिर उनके रहने की व्यवस्था की जाएगी।

