टिहरी : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विचार मंच और सम्राट क्रिकेट एकेडमी की पहल पर आईपीएल की तर्ज पर दूसरा टीपीएल (टिहरी प्रीमियर लीग) 26 दिसंबर से बौराड़ी स्टेडियम में होगा। बुधवार को आयोजन समिति ने प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण किया।
टिहरी प्रीमियर लीग ट्राफी का अनावरण जिला पंचायत सभागार में पूर्व ब्लॉक प्रमुख खेम सिंह चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं, व्यापार मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रसाद डोभाल, कुलदीप पंवार, मुशर्रफ अली और मंच के प्रदेश अध्यक्ष असद आलम ने किया. आयोजक असद आलम ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें भाग लेंगी।
प्रथम विजेता को 21 हजार नकद व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा व्यक्तिगत प्रदर्शन को भी सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर परवेज, नवीन सेमवाल, मंच के प्रदेश सचिव राजेश नेगी, अर्जुन बलूनी, गौरव परमार, नरेंद्र, प्रकाश, विश्वनाथ, विनोद बिष्ट, अनमोल, अमित बिष्ट, विजय रावत, राहुल चौहान, प्रवेश, दिवाकर बेलवाल, वसीम सिद्धिकी, फहाद शेख आदि मौजूद थे।

