टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ ढाका टेस्ट में सिर्फ एक बदलाव के साथ उतरी और इस बदलाव ने सभी को चौंका दिया . ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पहले टेस्ट में ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे कुलदीप यादव की जगह जयदेव उनादकट ने ली है . बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को कुलदीप की जगह अंतिम एकादश में शामिल किया गया है । जयदेव की वापसी इसलिए भी खास है क्योंकि वह 12 साल बाद कोई टेस्ट खेल रहे हैं।

पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन में खेला था

जहां तक ​​जयदेव उनादकट की बात है तो उन्होंने 2010 में टेस्ट डेब्यू किया था, लेकिन उस समय उन्हें सिर्फ एक ही मैच खेलने का मौका मिला था. उन्होंने अपने करियर का एकमात्र टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेला था। अब 12 साल के लंबे इंतजार और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें उसका इनाम मिल गया है।

उनादकट ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

12 साल बाद वापसी कर रहे उनादकट ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. वह दो टेस्ट मैच खेलने के बीच सबसे लंबे अंतराल के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके पहले और इस टेस्ट के बीच 118 टेस्ट मैच खेले गए। उनादकट इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

142 गैरेथ बैटी (2005-16)

118 जयदेव उनादकट (2010-22)*

114 मार्टिन बिकनेल (1993-03)

109 फ़्लॉइड रीफ़र (1999-09)

104 यूनुस अहमद (1969-87)

103 डेरेक शेकलटन (1951-63)

87 दिनेश कार्तिक (2010-18)

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के चोटिल होने के बाद जयदेव उनादकट को टीम इंडिया में शामिल किया गया था। शमी चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। लेकिन टेस्ट सीरीज से पहले ही वह चोट से उबर नहीं पाए जिससे जयदेव उनादकट को उनकी जगह लेने का मौका मिल गया।