स्वास्थ्य सचिव डा आर राजेश कुमार ने इंटरनेट मीडिया में चल रही बहस को निराधार बताते हुए कहाँ उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों के लिए आरटीपीसीआर अनिवार्य करने की बात कही गई है.
स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि ऐसा कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किया गया है। वर्तमान में राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए अनिवार्य कोविड जांच नहीं है। हालांकि किसी पर्यटक में कोरोना के लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करना जरूरी है उन्होंने कहा कि पर्यटकों को घबराने व डरने की जरूरत नहीं है. राज्य में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। और पर्यटक बिना किसी बाधा के यात्रा कर सकें।स्वास्थ्य सचिव के मुताबिक आम जनता को बूस्टर डोज लेने के लिए प्रेरित करने पर फोकस किया जा रहा है। इसके लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण उत्तराखंड हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। फिलहाल मसूरी, नैनीताल समेत सभी प्रमुख जगहों पर क्रिसमस और न्यू ईयर ईव के लिए होटल, रिसार्ट और रेस्ट हाउस बुक हैं। इस बीच चीन, अमेरिका समेत अन्य देशों में बढ़ते कोरोना संक्रमण से चिंता बढ़ गई है। सभी राज्यों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है
केंद्र सरकार ने भी सभी राज्यों को इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए एहतियात बरतने की सलाह दी है। इसी क्रम में उत्तराखंड में सरकार को भी अलर्ट कर दिया गया है. सरकार ने कोरोना से बचाव को ध्यान में रखते हुए सभी जिलों को गाइडलाइन भी जारी की है।
स्वास्थ्य सचिव डा आर राजेश कुमार के मुताबिक कोरोना से बचने के लिए सावधानी बरतना जरूरी है. इसे ध्यान में रखते हुए सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीमें आम जनता को मास्क पहनने और उचित कोविड व्यवहार का पालन करने के लिए जागरूक करने के लिए अभियान चला रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया है।
100% पहली और दूसरी खुराक
कोरोना से बचाव के लिए 100 फीसदी पहली और दूसरी खुराक ली जा चुकी है। अब बूस्टर डोज लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसे अभियान के रूप में चलाने का निर्देश दिया गया है।
एयरपोर्ट और बॉर्डर पर सैंपलिंग नहीं होगी
स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि राज्य के हवाई अड्डों और सीमाओं पर कोई भी नमूना लेने का कोई आदेश नहीं दिया गया है। सब कुछ पहले की तरह चलता रहेगा.उन्होंने कहा कि यात्री किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें. राज्य में कोविड से जुड़ी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. राज्य के पास दवाओं से लेकर तमाम संसाधन हैं। केंद्र सरकार की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए हम आगे बढ़ रहे हैं।

