देहरादून – ईमानदार छवि के लिए विख्यात उत्तराखंड के डीएम सोनिका को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार 2020-21 के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया । यह सम्मान डीएम सोनिका को समाज में अच्छे कार्यो के लिए दिया गया है। देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका की एक पहल का हर तरफ स्वागत किया गया है। जिला प्रशासन देहरादून की और से गरीबों और असहाय लोगों की मदद के लिए सर्दी में गर्म कपड़े भेंट करने के लिए एक पहल की गई थी ।
इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुशासन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार से सम्मानित किया. उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सभी अधिकारी और कर्मचारी इसी मंशा से काम करते रहेंगे.

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में मनाये जाने वाले ”सुशासन दिवस” के अवसर पर प्रदेश की समस्त जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति के दिग्गज, ओजस्वी कवि, प्रखर वक्ता, उत्तराखंड के निर्माता, श्रद्धेय भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपना पूरा जीवन जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया।
चाहे वह प्रधानमंत्री के रूप में हो या एक व्यक्ति के रूप में माननीय अटलजी का संपूर्ण जीवन न केवल राजनीतिक या सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करने वालों के लिए बल्कि समस्त देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वह वास्तव में भारतीय राजनीति में अजातशत्रु थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड तेजी से प्रगति पथ पर अग्रसर है। उत्तराखंड को केंद्र सरकार का हर क्षेत्र में पूरा सहयोग मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार एक भारत, श्रेष्ठ भारत की अवधारणा को साकार करने के लिए उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए कृतसंकल्प है।
राज्य सरकार वर्ष 2025 तक “बिना विकल्प के समाधान” के साथ उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए सरकार के साथ-साथ प्रदेश के सभी निवासियों को अपने दायित्वों का निर्वाह करना होगा।
कार्य
डीएम सोनिका सिंह ने स्मार्ट सिटी के कार्यो को लेकर भी पूर्ण सजगता से कार्य किया है , वहीं उन्होने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीयों को भी बरसात में फैलने वाली बीमारीयों और डेंगु के मरीज़ों को उचित इलाज देने के लिए भी निर्देषित किया है । उन्होने कहा कि शराब की ओवर-रेटिंग और खनन माफियाओं पर नकेल कसने का कार्य पूर्व की भांति ही चलता रहेगा।

