देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड क्रिकेट संघ (सीएयू) द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बीसीसीआई घरेलू सत्र की महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी जीतने वाली उत्तराखंड टीम को सम्मानित किया. मुख्यमंत्री धामी ने टीम के सभी सदस्यों को ट्रॉफी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उत्तराखंड ने लगातार दूसरे साल यह ट्रॉफी जीतकर रिकॉर्ड भी बनाया है।
सीएयू के तत्वावधान में सोमवार को हरिद्वार रोड स्थित होटल सरोवर प्रीमियर में चैंपियन बेटियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। उन्होंने लगातार दूसरी बार यह ट्रॉफी जीतने के लिए टीम और स्टाफ को बधाई दी। कहा कि आपकी उपलब्धि से पूरे प्रदेश की जनता का उत्साह बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों में काफी प्रतिभा है। उत्तराखण्ड के प्रत्येक क्षेत्र में मातृशक्ति का महान योगदान है।
हम प्रदेश के खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान को सीएयू को सौंपे जाने को लेकर उन्होंने कहा कि हम सभी बाधाओं को दूर कर खिलाड़ियों के हित में फैसला लेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएयू के अधिकारी वर्ष 2025 तक लक्ष्य निर्धारित करें, जिससे हमारी सभी टीमें इस उपलब्धि को हासिल कर लें. इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सीएयू अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला, सचिव महिम वर्मा, कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा, संरक्षक पीसी वर्मा, हीरा सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे.

अध्यक्ष-सचिव ने खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम की मांग की
सीएयू के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला व सचिव महिम वर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए राज्य में स्टेडियम बनाने का अनुरोध किया. चेयरमैन गुनसोला ने कहा कि हम कम संसाधनों में क्रिकेट चला रहे हैं। हमारी टीमें अच्छा कर रही हैं। अगर हमें स्टेडियम मिल जाता है, तो हम राज्य में क्रिकेट का बेहतर प्रबंधन कर पाएंगे।
सम्मानित किया इनको
सीएयू वूमेंस अंडर-19 टीम : पूजा राज (कप्तान), राघवी बिष्ट (उप कप्तान), कनक तपरानिया, अवनी चाहल, जिज्ञाशा तोमर, साक्षी जोशी, दीपिका चांद, नीलम भारद्वाज, अंशिका भंडारी, मन्नू पपोला, शगुन चौधरी, निशा मिश्रा, जैसल ठाकुर, अंकिता शाह, नंदनी कश्यप व गरिमा बिष्ट।
सपोर्ट स्टाफ : अनघा देशपांडे कोच, मीनाक्षी नेगी फिजियो, दीपाली गुरुंग टीम मैनेजर व नीता कुबंग ट्रेनर
चयन समिति : बिंदेश्वरी गोयल चेयरपर्सन, स्वरूपा कदम, अलका सिंह, राजेश्वरी पांडे व बबिता मंदलिक।
आइपीएल के लिए चयनित खिलाड़ी : आकाश मधवाल (मुंबई इंडियंस), राजन कुमार (आरसीबी), स्वप्निल सिंह (लखनऊ सुपरजाइंट्स)

