नई टिहरी : किसान दिवस के अवसर पर वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्योगिक एवं वानिकी विश्वविद्यालय, रानीचौरी टिहरी गढ़वाल की छात्राओं ने राजकीय इंटर कॉलेज, सकलाना के प्रांगण में किसानों और छात्राओं को प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक किया. इस अवसर पर किसानों और ग्रामीणों को अंतर्राष्ट्रीय अनाज वर्ष 2023 पर केंद्रित विभिन्न मोटे अनाजों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज के प्राचार्य अनिल बिष्ट ने किया, वहीं कॉलेज के कृषि शिक्षक सुधीर शर्मा ने किसानों को स्थानीय कृषि की जानकारी दी. भूगोल शिक्षक प्रेम दत्त ने किसानों को परंपरागत खेती व मोटे अनाज की जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं की अच्छी उपस्थिति रही और प्रस्तुतियां दी गईं।

कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंड औद्योगिक एवं वानिकी विश्वविद्यालय रानीचौरी गढ़वाल कृषि स्नातक सुश्री कु अंजली उनियाल, अंजली सिंह, युक्ति भंडारी, प्राची शाह, पूजा भट्ट, शंभवी सकलानी, शताक्षी नौटियाल एवं मनीषा शर्मा ने किया। उनके द्वारा किसानों, ग्रामीणों और इंटर कॉलेज शिक्षकों और छात्रों को “अंतर्राष्ट्रीय अनाज वर्ष 2023” पर विभिन्न प्रस्तुतियां दी गईं।
कार्यक्रम में मुरारी लाल सकलानी, बच्चन दत्त तिवारी, विमला सकलानी आदि किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और छात्र- छात्राओं के साथ अपने अनुभव साझा किए।


Recent Comments