देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति द्वारा स्वच्छ राजनीति सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने संगीत, शिक्षा, उद्योग, चिकित्सा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े व्यक्तियों को भी सम्मानित किया।

मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर राज्य के पहले मुख्यमंत्री दिवंगत नित्यानंद स्वामी के 94वें जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नित्यानंद स्वामी को नमन करते हुए कहा कि अंतिम पंक्ति तक समाज की सेवा करने का उनका संकल्प अभूतपूर्व है। उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणा है।

नया उत्तराखंड बनाने के लिए नई ऊर्जा देने का काम करेगा सम्मान

प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने अपने कर्मों से अंत्योदय की परिकल्पना को सिद्ध किया। उन्होंने राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य किया। उन्होंने नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि प्रथम मुख्यमंत्री के स्वच्छ राजनीतिक जीवन से प्रेरित सरकार उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए दिन-रात काम कर रही है. उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें नए उत्तराखंड के निर्माण के लिए नई ऊर्जा देने का काम करेगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पदमश्री बसंती बिष्ट, जितेंद्र जोशी, हरेंद्र कुमार गर्ग, डा डीएम काला, प्रेम हिगवाल को सम्मानित किया गया। रस्किन बांड एवं प्रसून जोशी को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया, उनके प्रतिनिधि उनकी अनुपस्थिति में सम्मान प्राप्त कर रहे थे।

कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सांसद रेखा वर्मा, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, उत्तर प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री डा अम्मार रिजवी, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, समाजसेवी डा एस फारुख व डा आरके बक्शी ने भी अपने विचार इस कार्यक्रम में रखे।