देहरादून: लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे उत्तराखंड सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों को सरकार ने आखिरकार नए साल से पहले प्रमोशन का तोहफा दे दिया है. शासन द्वारा विभाग में तीन अधिकारियों की पदोन्नति के संबंध में आदेश किया गया है।
इनका हुआ है प्रमोशन : उत्तराखंड सरकार ने सूचना विभाग में 3 अधिकारियों के प्रमोशन के आदेश जारी कर दिए हैं. आपको बता दें कि ये तीनों अधिकारी विभाग में प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे. ऐसे में सरकार ने इन तीनों अधिकारियों को 2023 की शुरुआत से पहले पदोन्नति देने का आदेश दिया है. इस आदेश के अनुसार संयुक्त निदेशक आशीष त्रिपाठी को अपर निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है।
उप निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय को अब संयुक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसी तरह वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एलपी भट्ट को सहायक निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है। यह प्रमोशन 1 जनवरी से लागू होगा। इन तीनों अधिकारियों के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में प्रमोशन के बाद जल्द ही जिम्मेदारियों में बदलाव होगा. वहीं महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी व विभागीय अधिकारियों ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है.

योगेश भट्ट हैं राज्य सूचना आयुक्त :
धामी सरकार ने 10 दिन पहले वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट को राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया है। भट्ट ने राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई। राज्य में राज्य सूचना आयुक्त का पद लंबे समय से खाली था. कई नामों पर मंथन के बाद धामी सरकार ने योगेश भट्ट का नाम फाइनल किया.
प्रदेश कार्यकर्ता रहे हैं योगेश भट्ट उत्तराखंड में वरिष्ठ पत्रकार के तौर पर योगेश भट्ट कार्यरत हैं। वे राज्य के कई प्रतिष्ठित अखबारों से जुड़े रहे और इस दौरान उन्होंने जन सरोकार के मुद्दों को उठाया। योगेश ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान एक सक्रिय आंदोलनकारी की भूमिका भी निभाई है।
राज्य आंदोलन के दौरान छात्र और युवा गठबंधन के आयोजकों में शामिल रहे भट्ट पर ‘नो स्टेट, नो इलेक्शन’ आंदोलन के दौरान भी गैंगस्टर एक्ट लगाया गया था. उनकी पत्रकारिता की शुरुआत 90 के दशक में हुई थी। योगेश भट्ट प्रदेश के बड़े पत्रकार के रूप में जाने जाते हैं। भट्ट उत्तरांचल प्रेस क्लब के महासचिव और अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। योगेश भट्ट के सूबे के सूचना आयुक्त बनने से पत्रकार और कार्यकर्ता भी काफी खुश हैं.

