देहरादून : दिनांक ३० दिसम्बर २०२२ को एक प्रेस नोट के माध्यम से आयोग के अध्यक्ष श्री जी जीएस मार्तोलिया द्वारा वन दरोगा भर्ती परीक्षा को निरस्त घोषित किया।

ये भर्ती परीक्षा पिछले ६ माह से एस० टी ०एफ जांच के अधीन हैं। जिसमें वन दरोगा परीक्षा की जांच जनवरी माह तक पूर्ण होने की बात कही गयी है। जबकि आयोग के अध्यक्ष द्वारा पूर्ण जांच रिपोर्ट एवं बिना किसी चयनित छात्र के दोषी पाए ही ,केवल संभावनों के आधार पर परीक्षा निरस्त करने की बात कही है।

ध्यान देने योग्य बात है कि यह परीक्षा आनलाईन माध्यम में एवं सीसीटीवी की निगरानी में सम्पन्न हुई थी।अत: Segregation किया जा सकता था जैसे कि इसी प्रकार के प्रकरण मे़ UP SI की हाल की परीक्षा में भी हुआ था।

वहीं दूसरी ओर वन दरोगा के सफल अभ्यर्थियों को बार-२ एसपी एसटीएफ द्वारा भर्ती परीक्षा में गडबडी ना पाया जाना बताया गया था। इस प्रेस नोट से सफल अभ्यर्थियों में आश्चर्य एवं रोष का भाव है। अभ्यर्थी प्रेस नोट के बाद से ही आयोग एवं परेड ग्राउंड देहरादून में कडाके की ठंड में अनिश्चितकालीन धरने पर हैं।