पौड़ी : एकेश्वर प्रखंड के पांथर गांव में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया. जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि महिला आसपास के खेतों में चारा लेने गई थी। शुक्र है कि अन्य महिलाओं ने समय रहते शोर मचा दिया। जिससे गुलदार महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। वहीं, ग्रामीण घायल महिला को सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के एकेश्वर प्रखंड के पांथर गांव निवासी राकेश रतूड़ी की पत्नी पुष्पा देवी (उम्र 46 वर्ष) अन्य महिलाओं के साथ आसपास के खेतों में चारा लेने गई थी. इस पर गुलदार ने घात लगाकर हमला कर दिया। जिससे महिला के हाथ और आंख में गंभीर चोटें आई हैं। इसी दौरान महिला ने गुलदार पर दरांती से हमला कर दिया। उसी समय अन्य महिलाओं द्वारा की गई आवाज पर गुलदार महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गई। जिससे महिला की जान बाल-बाल बच गई।
हालांकि इस हमले में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, ग्रामीण घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल ले गए. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल पौड़ी रेफर कर दिया। वहीं गुलदार के हमले से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
ज्ञात हो कि पिछले साल भी यहां गुलदार ने एक महिला पर हमला किया था। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अभी भी 4 गुलदारों की चहलकदमी देखी जा रही है. लोग घर से बाहर निकलने से कतराते हैं। गुलदार के खौफ से स्कूली बच्चों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई है. उनका कहना है कि वन विभाग को बार-बार रिपोर्ट देने के बावजूद इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इससे पहले वन विभाग ने यहां पिंजरा लगाया था, लेकिन गुलदार पिंजड़े में नहीं फंसा।
मसूरी विधानसभा क्षेत्र से सम्बन्धित विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते मंत्री गणेश जोशी

