भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पहला मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा जबकि टॉस आधे घंटे पहले होगा। भारतीय टीम का नेतृत्व हार्दिक पांड्या करेंगे जबकि श्रीलंकाई टीम का नेतृत्व दासुन शनाका करेंगे।

टीम इंडिया के लिए यह साल काफी खास है क्योंकि भारत पहली बार वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहा है और इसकी तैयारी साल के पहले महीने से ही शुरू हो जाएगी। रोहित के अलावा केएल राहुल और विराट कोहली भी इस सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं हैं. इसलिए हार्दिक और सूर्या जैसे बल्लेबाजों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन तीनों की गैरमौजूदगी में प्लेइंग इलेवन कौन सी होगी और ओपनिंग जोड़ी के तौर पर किसे मौका मिलेगा? आइए पहले टी20 से पहले इन सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करते हैं।

ओपनिंग जोड़ी- रोहित की गैरमौजूदगी में ईशान किशन और रुतुराज गायकवाड़ ओपनिंग कर सकते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ ईशान की धमाकेदार पारी के बाद वह मैदान पर वापसी करेंगे.

मध्य क्रम के बल्लेबाज – विराट कोहली की अनुपस्थिति में, नंबर 3 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव उतर सकते है जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या खुद नंबर 4 पर आ सकते हैं। सूर्यकुमार यादव 3 साल बाद रणजी क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं, जहां उन्होंने दो अर्धशतक बनाए।

दीपक हुड्डा और संजू सैमसन पांचवें और छठे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। सैमसन ने फिनिशर के तौर पर इस नंबर पर बल्लेबाजी की है।

ऑलराउंडर- टीम में ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल होंगे, जिन्होंने हाल के महीनों में बल्ले से प्रभावित किया है।
श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI

ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह और हर्षल पटेल।

मेले से पहले पूर्णागिरि पहाड़ी की दरार भरने का काम पूरा कर लिया जाएगा।