राज्य की पहली टनल पार्किंग मसूरी के कैंपटी इलाके में बनेगी। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को सरकार ने बुधवार को मंजूरी दे दी। इसकी टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। बुधवार को सचिवालय में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सभी कार्यकारिणी निकायों के अधिकारियों के साथ टनल पार्किंग, ऑटोमेटेड पार्किंग की समीक्षा की. बैठक में उन्होंने कार्यकारी निकायों को सभी पार्किंग परियोजनाओं पर तेजी से काम करने का निर्देश दिया. बैठक में मसूरी के कैंपटी में बनने वाली टनल पार्किंग की डीपीआर को मंजूरी दी गई।
यह पार्किंग राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम (NHIDCL) द्वारा विकसित की जाएगी। वहीं, हरिद्वार में भी हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) और एनएचआईडीसीएल के संयुक्त तत्वावधान में पांच ऑटोमेटेड पार्किंग को मंजूरी दी गई।
जल्द ही इनका डीपीआर तैयार किया जाएगा। वहीं, प्रदेश में दस बड़े पार्किंग प्रोजेक्ट की डीपीआर अंतिम चरण में है। अपर मुख्य सचिव आनंदवर्धन ने कहा कि मुख्य सचिव की प्राथमिकता के आधार पर पार्किंग कार्यों की निगरानी की जा रही है.
प्रदेश में 158 पार्किंग स्थल बनेंगे
प्रदेश में 158 नये पार्किंग स्थलों का रोडमैप तैयार किया गया है। इनमें 10 हजार से ज्यादा वाहन खड़े किए जा सकते हैं। इनमें 50 सरफेस पार्किंग, 88 मल्टी-लेवल कार पार्किंग, नौ ऑटोमेटेड और 12 टनल पार्किंग शामिल हैं।
किस जिले में कितनी नई पार्किंग
जिला श्रेणी -ए श्रेणी -बी
अल्मोड़ा 17 05
बागेश्वर 06 02
चमोली 11 05
चंपावत 06 01
देहरादून 03 01
हरिद्वार 05 00
नैनीताल 06 06
पौड़ी 10 07
पिथौरागढ़ 10 06
रुद्रप्रयाग 04 04
टिहरी 18 07
उत्तरकाशी 10 06
ऊधमसिंह नगर 02 00

