रविवार को प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने पार्टी कार्यालय में निकाय चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की और काम नहीं करने वाले पदाधिकारियों के प्रति कड़ा रुख दिखाया. बताया जा रहा है कि करीब एक साल विस चुनाव को होने वाले हैं।

अब तक वार्ड अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो सकी है, जो निराशाजनक है। उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों, प्रभारियों को निर्देश दिये कि 30 जनवरी तक सभी वार्डों के अध्यक्ष बना लिये जायें. निकाय चुनाव के लिए पार्टी को हर बूथ और वार्ड स्तर पर मजबूत करना है। जब तक संगठन मजबूत नहीं होगा तब तक चुनाव नहीं जीता जा सकता।

पंजाबी बिरादरी द्वारा आयोजित लोहड़ी मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते मंत्री गणेश जोशी।

बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में मोहनिया ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए पार्टी जनता के सामने स्थानीय मुद्दों को लेकर रोडमैप भी पेश करेगी. जिस फॉर्मूले पर पार्टी ने दिल्ली एमसीडी चुनाव लड़ा था, उसी तर्ज पर पार्टी उत्तराखंड में आगामी निकाय चुनाव लड़ेगी।

प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट, सह समन्वयक डीके पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, आरपी रतूड़ी, आजाद अली, उमा सिसोदिया, जगतार सिंह बाजवा, सुनीता टम्टा, मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद, प्रवक्ता विपिन खन्ना, दर्शन डोभाल, कमलेश रमन आदि मौजूद रहे।