देहरादून: उत्तराखंड के तापमान में भारी गिरावट के चलते शिक्षा विभाग ने भी स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सभी स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। इस क्रम में सरकारी स्कूलों के साथ-साथ पब्लिक स्कूल भी शामिल हैं।

उत्तराखंड में माइनस में जा रहा तापमान : उत्तराखंड में पारा न्यूनतम माइनस में जा रहा है. खासकर सुबह और शाम के समय तापमान में पिछले कुछ दिनों में खासी गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने भी बढ़ती सर्दी को देखते हुए एहतियात के तौर पर स्कूलों में अवकाश के संबंध में निर्णय लिया है. इसके लिए शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने अब प्रदेश के सभी स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं.

आपको बता दें कि उच्च हिमालयी क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में जहां बर्फबारी हुई है, वहीं मैदानी इलाकों में कोहरे और शीतलहर से परेशानी बढ़ गई है. इन हालातों से आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। हालांकि, जल्द ही राज्य में बोर्ड की परीक्षाएं भी बुलाई जानी हैं। लेकिन बढ़ती ठंड के कारण वर्तमान में बच्चों को स्कूल बुलाने से कतरा रहे हैं.

15 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल : दिए गए आदेश के अनुसार, गैर सरकारी सहायता प्राप्त प्रबंधन और सभी पब्लिक स्कूलों को ठंड और कोहरे का कारण बताते हुए 15 जनवरी, 2023 तक स्कूलों को बंद रखने को कहा गया है. हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने छात्रों को लेकर 15 जनवरी तक ही फैसला लिया है। अगर आने वाले दिनों में सर्दी पड़ती है तो इस पर भी अलग से फैसला लिया जा सकता है।

उत्तराखंड में आज का तापमान : उत्तराखंड में आज देहरादून का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस है। मसूरी का आज का अधिकतम तापमान 13° जबकि न्यूनतम तापमान 3° सेल्सियस है। नैनीताल का आज का तापमान अधिकतम 13° और न्यूनतम 4° है। आज मुक्तेश्वर में तापमान 11° अधिकतम और 0° न्यूनतम है। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण का तापमान आज अधिकतम 19° और न्यूनतम 4° है।