जोशीमठ : जोशीमठ में लगातार हो रहे भस्खलन के बाद अब होटलों को तोड़ने का सिलसिला तेज हो गया है. जिसके बाद प्रभावित लोगों में भी रोष है। हाईवे के दोनों ओर बेरिकेड्स लगा दिए गए हैं। वहीं पुलिस व एसडीआरएफ की करीब 150 टीमों को तैनात किया गया है। वही होटल मालिक ने सुसाइड की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर उनके होटल का वैल्यूएशन निकाले बिना होटल को छुआ गया तो वह वहीं आत्मदाह कर लेंगे। ठाकुर राणा ने कहा कि उन्हें किसी तरह का नोटिस नहीं मिला है। जिसमें कहा गया है कि उनके होटल को तोड़ा जाना है।

कहा जाता है कि इस होटल को बनाने में उन्होंने अपनी सारी कमाई खर्च कर दी थी। और वे सरकार के लिखित आश्वासन के बिना होटल को नहीं गिराने देंगे। इस समय सरकार को प्रभावितों के साथ खड़ा होना चाहिए। वहीं सरकार प्रभावितों को बेघर करने में लगी है. उन्होंने कहा कि होटल को गिराने से पहले उन्हें लिखित नोटिस दिया जाए नहीं तो वह भी उस होटल के मलबे में दबकर मर जाएंगे. स्थानीय निवासी नरेश नौटियाल व माधवी सती ने सरकार को दमनकारी करार देते हुए कहा कि बिना किसी नोटिस के किसी की परिसंपत्ति को तोड़ना कितना ठीक है।

मंत्री जोशी ने भू-धसाव की आशंका को देखते हुए मसूरी के लण्ढौर बाजार में क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण किया, अधिकारियों को क्षेत्र का परीक्षण करने के निर्देश दिये.