मसूरी : एमडीडीए ने संयुक्त सचिव के निर्देश पर बार्लोगंज में अवैध मोबाइल टावर को किया सील। एमडीडीए के कार्यपालन यंत्री अतुल गुप्ता ने बताया कि बार्लोगंज का एक मोबाइल टावर अवैध रूप से लगा हुआ था, सूचना मिलने पर संयुक्त सचिव एसडीएम शैलेंद्र नेगी के निर्देश पर एमडीडीए की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए टावर को सील कर दिया.
यह टावर बार्लोगंज भट्टा रोड पर लगाया गया था। एमडीडीए के कार्यपालन यंत्री अतुल गुप्ता ने कहा कि मसूरी में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में कहीं भी अवैध निर्माण पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी. इस अवसर पर एमडीडीए के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज सहित एमडीडीए के कर्मचारी उपस्थित थे।

