गोपेश्वर, : : चमोली जिले के पोखरी विकासखंड के चंद्रशिला पट्टी की ग्राम पंचायत पति गोदली में चंद्रेश्वर धाम की स्थापना की जा रही है, जिसमें नौ देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही 18 जनवरी से शिव पुराण का आयोजन किया जाएगा.

चंद्रेश्वर धाम की स्थापना करने वाले दिगंबर सिंह नेगी ने बताया कि यहां स्थापित होने वाले देवताओं में शंकर पार्वती, गणेश, कार्तिकेय, मां दुर्गा, भैरवनाथ, शनिदेव, हनुमान व नर नारायण व लक्ष्मीनारायण की प्रतिमाओं का मंदिर बनाकर स्थापित किया है

उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को मंदिर के गर्भगृह में प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन होगा और 18 से 28 जनवरी तक पंडित लंबोदर प्रसाद मैठानी शिव महापुराण कथा का पाठ करेंगे. बताया कि चंदेश्वरी धाम की स्थापना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की सुख-समृद्धि सदैव बनी रहे।

जिसमें नौ से ज्यादा देवी-देवताओं की मूर्तियां और अलग-अलग मंदिर बनाए गए हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिव पुराण की कथा सुनने की अपील की है।