देहरादून : जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशानुसार गुरुवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा ने जोशीमठ भूधसांव क्षेत्र के विस्थापित परिवारों एवं जरूरतमंद निवासियों को जिला आपदा संचालन केन्द्र देहरादून से रसद सामग्री वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

चमोली जिले के जोशीमठ कस्बे के भूधसांव से रिहायशी मकानों में आ रही दरारों के कारण वहां रह रहे परिवारों और लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित कर दिया गया है. जिला प्रशासन देहरादून ने विस्थापित परिवारों एवं जरूरतमंद वाहनों द्वारा राहत सामग्री के रूप में 860 कंबल, 250 राशन किट, 14 बॉडी केयर बाक्स (थर्मल) जिला चमोली को भिजवाया। जिलाधिकारी ने कहा कि भविष्य में भी जिला प्रशासन जरूरतमंदों को रसद सामग्री भिजवाएगा। जिला प्रशासन देहरादून हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तैयार रहता है।

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून