मसूरी : मसूरी ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने राधा कृष्ण मंदिर सभागार में गर्म कपड़े और कंबल बांटने का कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें काफी संख्या में लोग जुटे, जिसमें कई लोग छूट गये अन्य कार्यक्रम आयोजित कर कंबल और गर्म कपड़े बांटे जाएंगे.
मसूरी ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित गर्म वस्त्र वितरण कार्यक्रम में उम्मीद से अधिक लोगों के आने से व्यवस्था चरमरा गई. लेकिन उसके बावजूद कड़ाके की ठंड से बचने के लिए संघ की ओर से कंबल, टोपी, गर्म कपड़े, जैकेट, लेडीज सूट, स्वेटर आदि बांटे गए, जिसका सैकड़ों लोगों ने फायदा उठाया.
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम शैलेंद्र नेगी ने कहा कि कई लोगों के पास सर्दी में ठंड से बचने का साधन नहीं है ऐसे में मसूरी ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन का यह एक सराहनीय प्रयास है जिसके माध्यम से एक बड़ा बड़ी संख्या में लोगों को गर्म कपड़े उपलब्ध कराए गए हैं। व कंबल वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से यहां लोग जमा हुए हैं, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग हैं. उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन द्वारा दो बार कंबल बांटे जा चुके हैं और जरूरत पड़ी तो आगे भी कंबल बांटे जाएंगे।
इस मौके पर ट्रेड यूनियन अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि एसोसिएशन का प्रयास है कि ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ती है, लेकिन कई लोगों के पास गर्म कपड़े नहीं होते, ऐसे में एसोसिएशन उनकी मदद के लिए आगे आया और कंबल सहित गर्म कपड़े प्रदान किए। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में 70 प्रतिशत कपड़े नए थे और बाकी पुराने थे जो शहर से एकत्र किए गए थे।
उन्होंने कहा कि शहर के जरूरतमंद लोगों ने उनकी संस्था पर विश्वास किया और गर्म कपड़े लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि उनकी संस्था को लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिला। इस मौके पर महासचिव जगजीत कुकरेजा, नागेद्र उनियाल, राजकुमार, सलीम अहमद, सतीश जुनेजा, राकेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

