देहरादून : देहरादून दौरे पर आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जीटीसी हेलीपैड पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को स्वागत किया. बैठक के दौरान उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को देहरादून के आर्मी अस्पताल में कार्डियोलॉजी की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण इस बीमारी से पीड़ित मरीजों के इलाज में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया.

मंत्री जोशी ने कहा कि लगभग 15 हजार सेवारत सैनिक और 80 हजार पूर्व सैनिक (उनके परिवार सहित) देहरादून में निवास करते हैं। आर्मी अस्पताल देहरादून में कार्डियोलॉजी से संबंधित विभाग व कैथलैब सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण पूर्व सैनिकों के सामने अक्सर दूसरे अस्पताल जाने की स्थिति बनी रहती है.

मंत्री जोशी ने पूर्व सैनिकों के अनुरोध को देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सेना अस्पताल देहरादून में कार्डियोलॉजी (कैथलैब सुविधा के साथ) से संबंधित एक विभाग स्थापित करने का आग्रह किया।