उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक की जांच एसआईटी करेगी। एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने आठ सदस्यीय एसआईटी गठित की जिसमें एसपी क्त्रसइम रेखा यादव को प्रभारी बनाया गया है.
एसएसपी अजय सिंह ने भी एसआईटी को अहम बिंदुओं पर पूरा फोकस रखते हुए जांच करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को एसटीएफ ने आठ जनवरी को हुई परीक्षा के पेपर लीक मामले का खुलासा करते हुए पांच और बाद में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था.
लोक सेवा आयोग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने अपनी पत्नी रितु के साथ पेपर लीक किया था। पत्नी ने ही हाथ से लिखकर प्रश्नपत्र अपने जानकार राजपाल को दिया। उसने अपने रिश्तेदार के दामाद रामकुमार, भतीजे संजीव कुमार और अन्य लोगों के साथ मिलकर प्रश्न पत्र तैयार किए और उन्हें 35 युवकों को बेच दिया, जो परीक्षा में शामिल हुए थे।
लक्सर के साथ ही बिहारीगढ़ स्थित एक रिजॉर्ट में प्रश्नपत्र पढ़ाया जाता था। इस मामले में एसटीएफ इंस्पेक्टर की ओर से कनखल में सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. एसआईटी प्रभारी पुलिस अधीक्षक अपराध रेखा यादव को नियुक्त करते हुए एक सीओ, एक दरोगा, दो आरक्षक व अन्य पुलिसकर्मी शामिल किए गए हैं.
पटवारी पेपर लीक : कोचिंग सेंटर आया एसटीएफ के राडार पर , कई संचालक पेपर लीक का खुलासा होने पर भूमिगत

