जीएसआई द्वारा भूमि सर्वेक्षण जांच के बाद चमोली जिला प्रशासन ने पीपलकोटी में स्थायी विस्थापन के लिए दो हेक्टेयर भूमि को हरी झंडी दे दी है। अब भूमि का विकास और भवनों का ले-आउट सीबीआरआई द्वारा किया जाएगा।
सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने मंगलवार को राज्य सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि समुद्र तल से 1260 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पीपलकोटी में स्थायी विस्थापन के लिए भूमि चिन्हित कर ली गयी है. जोशीमठ शहर से करीब 36 किमी की दूरी पर स्थित पीपलकोटी में करीब दो हेक्टेयर क्षेत्रफल में 125 से 130 परिवारों को बसाया जाएगा।
यहां लोगों को पक्का मकान दिया जाएगा, जो लोग मुआवजा लेकर अपना घर बनाना चाहते हैं, उसका विकल्प भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जीएसआई ने अपनी रिपोर्ट में इस जमीन को स्थायी पुनर्वास के लिए उपयुक्त पाया है।
अब भूमि विकास और ले आउट का काम सीबीआरआई करेगा। डॉ. सिन्हा ने बताया कि ज्यादातर लोग स्थायी विस्थापन के पक्ष में हैं. पीपलकोटी की धरती ज्यादातर लोगों को पसंद आई है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा तीन अन्य स्थानों पर स्थायी विस्थापन के लिए भूमि का चयन किया गया है. इनमें कोटी फार्म, एचआरडीआई की जमीन और ढाक गांव स्थित जमीन शामिल है। इनमें से तीन प्री-फैब्रिकेटेड प्रदर्शन भवन प्रथम चरण में कोटी फार्म स्थित उद्यानिकी विभाग की भूमि पर बनाए जाएंगे।
जी म्यूज़िक ने रिलीज़ किया दलेर मेहंदी का ब्रांड न्यू साँग “गड़बड़ गड़बड़”

