चमोली : पंचम केदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर और पंचबदरी ध्यान बदरी उर्गम घाटी के 20 गांवों को जोड़ने वाला मोटर मार्ग किमी 2 पर बेहद खराब हुआ है जहां कभी भी हादसा हो सकता है. कई जगहों पर जर्जर सड़कों के कारण ग्रामीणों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हेलंग उर्गम मोटर मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास फिसल रहे वाहन, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, प्रशासन को बार-बार सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. उर्गम घाटी के जनप्रतिनिधियों ने तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी चमोली व पीएमजीएसवाई को ज्ञापन भेजा.

प्रधान उर्गम मिंकल ने कहा –

हेलंग उर्गम मोटर मार्ग की स्थिति अत्यंत दयनीय है, इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण पर्यटक आवागमन करते हैं। सड़क पर सफर करना बेहद खतरनाक हो गया है। मैं प्रशासन से अनुरोध करता हूं कि यदि तीन दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं की गई तो चौथे दिन उर्गम घाटी के लोगों के लिए उग्र आंदोलन किया जाएगा।