देहरादून: देहरादून में 5जी: भारत की अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल ने गुरुवार को देहरादून में एयरटेल 5जी प्लस लॉन्च किया.

Airtel 5G सेवाएं वर्तमान में देहरादून के ट्रांसपोर्ट नगर, चंद्रबनी, बालावाला, मियांवाला, देहराखास, पटेलनगर, पलटन बाजार, निरंजनपुर, सेवलाकलां, गढ़वाली कालोनी, सौंधों वाली, अमन विहार, न्यू रोड, रेसकोर्स, मोथरोवाला, एकता विहार, चकराता रोड, राजपुर रोड, प्रेमनगर में उपलब्ध हैं।

लॉन्च के दौरान, भारती एयरटेल उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सीईओ, सोवन मुखर्जी ने कहा, “देहरादून में एयरटेल 5जी प्लस के लॉन्च की घोषणा करते हुए रोमांचित हूं।

देहरादून में एयरटेल के ग्राहक अब मौजूदा 4जी की तुलना में 20-30 गुना तेज गति वाले अल्ट्राफास्ट नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं। हम इसे शहर भर में विस्तारित करने की प्रक्रिया में हैं, जो हमारे ग्राहकों को गेमिंग, मल्टीपल चैट, इंस्टेंट फोटो अपलोड और एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग जैसी गतिविधियों तक सुपरफास्ट पहुंच प्रदान करेगा।

कहा कि पूरे एयरटेल सर्विस पोर्टफोलियो को एयरटेल 5जी प्लस का लाभ मिलेगा। एयरटेल आने वाले समय में पूरे शहर को कवर करने के लिए नेटवर्क का विस्तार कर रहा है।