नई टिहरी :

जनपद टिहरी गढवाल मे समाज कल्याण विभाग द्वारा दो दिवसीय दिव्यांग शिविर दिनांक 20,21 जनवरी 2023 के आयोजन मे उपरोक्त शिविरों मे मनोचिकित्सक के रुप मे जनपद के सभी 9 ब्लाको से आये अनेकों दिव्यांग मरीजों जो कि मानसिक रुप से एंव जन्मजात से दिव्यांग है । पहाड में निस्वार्थ रुप से मरीजों को प्राथमिकता से सेवा दे रहे एंव जिला चिकित्सालय बौराडी के मुख्स चिकित्सक अधीक्षक डॉ० अमित रॉय जी जो कि दो दिवसीय दिव्यांग शिविर में जनपद के अनेकों ग्राम सभा से आये मानसिक दिव्यांग मरीजों का डॉ० अमित रॉय जी द्वारा उपचार के साथ मनोचिकित्सक दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रामाण-पत्र मोके पर ही दिए गए ।

जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से राजकीय प्रताप इण्टर कालेज बौराड़ी में दो दिवसीय विकलांग शिविर का समापन हुआ। आज समाज कल्याण विभाग ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से दो दिवसीय दिव्यांग शिविर का आयोजन प्रताप इण्टर कालेज बौराडी में किया जिसमे आज कुल 296 पंजीकरण किए गए तथा 125 प्रमाण पत्र जारी किए गए तथा आज पंजीकरण 102 तथा 57 प्रमाण पत्र जारी किए गए.

समाज कल्याण अधिकारी किशन चौहान द्वारा बताया गया कि शिविर मे दिमांगजनों के आने-जाने तथा भोजन की व्यवस्था निशुल्क विभागीय स्तर से की गई है ।

इससे पहले शुक्रवार को शिविर के पहले दिन 174 दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें 35 दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन सिंह चौहान ने बताया कि दिव्यांग शिविर के पहले दिन प्रतापनगर, भिलंगना, थौलधार, कीर्तिनगर,चंबा प्रखंडों से आये दिव्यांगों को स्वास्थ्य जांच के बाद प्रमाण पत्र दिया गया. शिविर मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी टिहरी समाज कल्याण अधिकारी टिहरी एंव अन्य अधिकरी भी मौजूद रहैं ।