पर्यटन नगरी धनोल्टी और बुरांशखंडा में जमकर बर्फबारी हुई है. आज मसूरी पहुंचे पर्यटक बर्फ देखने की चाह से धनौल्टी और बुरांशखंडा की तरफ गये और जाम में घंटों फस गये । मसूरी के लाल टिब्बा, बुरांशखंडा, सुवाखोली इलाके में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है. चकराता और आसपास के इलाकों में हुई बर्फबारी के कारण पूरा इलाका बर्फ से ढक गया है. मसूरी के मलिंगार चौक पर लंबा जाम लग गया। जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए।पर्यटक स्थल धनोल्टी और बुरांशखंडा में पड़ी बर्फ देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी पहुंचे, लेकिन वहां जाम लग गया है।

पुलिस की कमी भी यहाँ महसूस की गई । किसी ने कुछ ध्यान नहीं दिया है। पर्यटक पुलिस से आगे जाने के लिए बहस करते दिखे, लेकिन पुलिस ने वाहनों को आगे नहीं जाने दिया। जिससे सैकड़ों पर्यटक बर्फ देखने से वंचित रहे।
उधर, धनोल्टी में भारी बर्फबारी के बाद सड़क से लेकर घर तक पेड़-पौधों पर छा गए हैं। बर्फबारी देखने के लिए क्षेत्र में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
बर्फबारी देखने के लिए पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शनिवार के बाद रविवार को भी जारी रहने की उम्मीद है । जिससे कई बार जाम की स्थिति भी बन रही है।
धनोल्टी और बुरांशखंडा में बर्फबारी देखने के लिए शनिवार को सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। भारी संख्या में पर्यटक वाहनों से धनोल्टी और बुरांशखंडा पहुंचे हैं। जिससे कई जगह जाम लग जाता है। पर्यटक बर्फ से खेलकर खूब लुत्फ उठा रहे हैं।
दून के युवाओं ने बदले मौसम का भरपूर लुत्फ उठाया। सुबह-सुबह पूरी तैयारी के साथ युवा बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए मसूरी, धनौल्टी के लिए रवाना हो गए। इस दौरान जगह-जगह चाय की दुकानों पर खासकर युवाओं की काफी भीड़ रही।
वहीं, ताजा बर्फबारी के बाद कल रविवार होने के कारण पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। जिससे व्यवसायी भी काफी खुश है।
स्थानीय लोग और पर्यटक भी बहुत परेशान रहे। कोई खास इंतजाम नहीं था।

