टिहरी : नैनबाग सरदार सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज, नैनबाग के छात्र-छात्राओं द्वारा ग्राम पंचायत मरोड़ में 19 जनवरी से प्रधान मीनाक्षी, प्रधानाध्यापक राय का नैनबाग, प्रभारी कुलवीर रावत, सह प्रभारी जितेंद्र गौड़ द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें 50 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें सभी छात्रों ने भाग लिया और कई पुरस्कार प्राप्त किए। दूसरे दिन मुख्य वक्ता के रूप में राज्य के पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा ने बच्चों के मार्गदर्शन में खेलकूद, कृषि, कृषि के बारे में छात्रों को पढ़ाया। और बागवानी के साथ साइबर क्राइम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

तीसरे दिन मुख्य वक्ता के रूप में कृषि उद्यानिकी में महारत हासिल कर क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाने वाले पंडित कुंदन सिंह पवार ने वैज्ञानिक पद्धति से गहन बागवानी के बारे में छात्रों को जानकारी दी. विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। चौथे दिन स्वयंसेवकों ने क्षेत्रीय संयुक्त स्थानों की सफाई की और पांचवें दिन प्रभारी कुलवीर रावत एवं सह प्रभारी जितेंद्र गौड़ सभी छात्रों को क्षेत्रीय भ्रमण पर ले गये. ऐंन्दी,पत्थरखौल, महासू देवता मंदिर बिरोड़ आदि का भ्रमण कर क्षेत्र की जानकारी दी , छठे दिन विद्यालय के प्राचार्य सीपी त्रिपाठी, शोभा प्रवक्ता अंग्रेजी, विपिन सकलानी सहायक अध्यापक विज्ञान, परिचारिका प्रमिला, चौकी प्रभारी बलबीर रावत, व पूर्व प्रधान राजेन्द्र प्रसाद नौटियाल,मोहनलाल नौटियाल,शांति नौटियाल,कृपाराम नौटियाल, प्रवीन नौटियाल आदि ग्रामीणों ने छात्रों को अच्छे नागरिक बनकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

सातवें दिन छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें प्रभारी कुलवीर रावत,सह प्रभारी जितेन्द्र गौड़,प्रवक्ता अंग्रेजी शोभा मैडम सहित ग्रामीण उपस्थित रहे.