उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक ठिठुरन और बढ़ गई है। वहीं मैदानी इलाकों में कोहरा और पहाड़ों में पाला परेशानी बढ़ा रहा है। वहीं, 29 और 30 जनवरी को भारी बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। पिछले दिनों ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी तापमान में भारी गिरावट आई है।
वहीं, गुरुवार को राजधानी देहरादून भी रात में कोहरे के आगोश में नजर आई। वहीं, शुक्रवार सुबह होते ही कई शहरों में कोहरा छाया रहा। जिससे लोगों को वाहनों के आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ गुरुवार और शुक्रवार को कम सक्रिय रहा। लेकिन आने वाले दो दिनों में प्रदेश में फिर से हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जिससे ठंड और बढ़ सकती है।
भारी बर्फबारी के बीच सीमा पर गश्त करते जवान
ब्यास घाटी में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। इससे यहां का तापमान माइनस आठ डिग्री तक पहुंच गया है। दूसरी ओर लगातार हो रही बर्फबारी से सुरक्षा एजेंसियों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसके बावजूद सीमा सुरक्षा में लगे आईटीबीपी और एसएसबी के जवान कालापानी, नाभीढांग समेत कई अग्रिम चौकियों पर लगातार गश्त कर रहे हैं.
डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल को जान से मारने की धमकी मिली है. , पुलिस जांच में जुटी

