देहरादून उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक से जुड़ी एक बड़ी अपडेट आ रही है। कहा जा रहा है कि 10 फरवरी को कैबिनेट की बैठक हो सकती है. जिसमें कई बड़े फैसलों पर मुहर लगेगी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 फरवरी की शाम को सचिवालय के विश्वकर्मा भवन स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में कैबिनेट की बैठक होगी. जोशीमठ भूधंसाव प्रभावित लोगों के पुनर्वास और विस्थापन पर जिलाधिकारी चमोली द्वारा सुझाए गए विकल्पों सहित कैबिनेट में कई अहम फैसले लिए जाने की संभावना है.

इसके अलावा बैठक में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में नकल विरोधी कानून पर मुहर लगने की संभावना है। राशन वितरण पर भी प्रस्राव6पेश किया जा सकता है।

राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत बोले विश्वविद्यालयों में लागू होगा एक जैसा शैक्षणिक कैलेंडर