दिनांक 6/02 / 2023 को लखवाड़ बांध विकास समिति के द्वारा लखवाड़ बांध परियोजना से विस्थापितों के हक हकूको लेकर सोमवार को जल विद्युत निगम के प्रबंधक निर्देशक श्री संदीप सिंघल जी से वह माननीय विधायक विकासनगर श्री मुन्ना सिंह चौहान से वह माननीय विधायक श्री प्रीतम सिंह चौहान चकराता एवं माननीय विधायक श्री प्रीतम पंवार धनोल्टी वह जिलाधिकारी टिहरी से मुलाकात कर बांध से प्रभावितों के मांगो को लेकर पुरजोर तरीके से रखा गया क्योंकि अभी तक 300 मेगा वाट लखवाड़ बांध बहुउद्देशीय परियोजना में बिना काश्तकारों को मुआवजा व नीति तय किए बिना वह विस्थापन तय किए बिना ही एलएनटी कंपनी को सिंगल निविदा के आधार पर निविदा दे दी गई है और अनुबंध भी कर दिया गया है

जिसमें 1 फरवरी 2023 को कार्य करने के लिए कार्य प्रारंभ तिथि भी जारी कर दी गई है जिसका की लखवाड़ बांध के संपूर्ण बांध प्रभावित काश्तकार विरोध करते हैं जब तक बांध प्रभावितों की मांगों को जल विद्युत निगम और सरकार के द्वारा कोई नीति तय नहीं की जाती तब तक कार्यस्थल पर कार्य शुरू करने नहीं दिया जाएगा और यदि हमारी मांगों को नहीं माना जाता है तो प्रभावित बांध स्थल पर आंदोलन करने बाध्य होंगे