मसूरी : मसूरी नगर पालिका की भूमि निर्माण में संलिप्तता के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा कर दिया है. गौरतलब है कि आरोपी को हाईकोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिल सकी थी।
आपको बता दें कि मसूरी के जाने-माने कारोबारी सुनील गोयल, संजय गोयल, शैलेंद्र कर्णवाल व शरद गुप्ता के खिलाफ दर्ज मामले की एसआईटी जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी. कोर्ट आरोपियों को पेश होने के लिए समन दे रही थी लेकिन राजनीतिक पहुंच के चलते पुलिस समन तामील नहीं करा पाई।
कोतवाल डीएस कोहली ने बताया कि आरोपितों के घर पर कोर्ट में पेश होने के लिए समन चिपका दिया गया है और तामिली की जानकारी दे दी गई है.
गौरतलब हो कि सुनील गोयल और उनके भाई संजय गोयल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन वहां से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली.
शिवालिक कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग देहरादून आज अपना 15 स्थापना दिवस मना रहा है

