देहरादून : शुक्रवार को मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में राज्य में बनने वाली टनल पार्किंग की प्रगति की समीक्षा की. मुख्य सचिव ने अधिकारियों को पर्वतीय जनपदों में दर्शनीय पर्यटन स्थलों के आसपास छोटे-छोटे पार्किंग स्थल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों और राज्य राजमार्गों से सटे निचले ढलान वाले क्षेत्रों में सर्फेस पार्किंग आदि भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि स्वचालित पार्किंग के लिए चिन्हित सुरंगों और स्थानों के लिए गति शक्ति पोर्टल के माध्यम से पोर्टल आधारित निगरानी की जानी चाहिए। उन्होंने प्रदेश में लगातार नए पार्किंग स्थल तलाशने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि पार्किंग के लिए नए स्थानों की पहचान एक सतत प्रक्रिया के रूप में भविष्य में भी जारी रहनी चाहिए। किसी भी पार्किंग प्रोजेक्ट में किसी भी स्तर पर कोई भी समस्या आने पर संबंधित अधिकारी या सचिव से लगातार संपर्क कर समाधान करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि पार्किंग परियोजनाओं की प्रगति की हर सप्ताह समीक्षा की जाए।

बैठक में बताया गया कि टनल पार्किंग के लिए प्रदेश भर में कुल 26 स्थानों का चयन किया गया है। जिसकी कार्रवाई विभिन्न स्तरों पर चल रही है।

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन एवं प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु सहित सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

बच्चों के बीच स्कूल के दिनों को याद करके भावुक हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी