राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

पिछले दिनों महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पद से हटने की इच्छा जताई थी । एक ट्वीट के जरिए कोश्यारी ने कहा था कि हाल ही में पीएम मोदी के मुंबई दौरे के वक्त उन्होंने यह बात पीएम तक भी पहुंचा दी थी । छत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान को लेकर छिड़े सियासी विवाद के बाद कोश्यारी के पद छोड़ने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कोश्यारी ने कहा था कि वह बतौर राज्यपाल महाराष्ट्र में बिताए गए तीन साल के कार्यकाल को कभी भूल नहीं पाएंगे।

‘महाराष्ट्र से मिला प्यार कभी भूल नहीं सकता’
कोश्यारी ने ट्वीट करते हुए साफ रूप से गवर्नर पद से विदाई के संकेत दिए थे । कोश्यारी ने एक और ट्वीट में कहा, ‘महाराष्ट्र जैसे महान राज्य के राज्य सेवक या राज्यपाल के तौर पर काम करना मेरे लिए बहुत ही सम्मान और गर्व का विषय है। महाराष्ट्र साधुओं, समाजिक कार्यकर्ताओं और बहादुर योद्धाओं की धरती है। पिछले तीन साल से छोड़ा ज्यादा अरसे से महाराष्ट्र के लोगों से मिले प्यार और सम्मान को मैं कभी भूल नहीं सकता।

यूकेपीएससी : अभ्यर्थी ध्यान दें… ओएमआर उत्तर पुस्तिका पर अंगूठा नहीं लगाया तो भर्ती से बाहर हो जाएंगे