आज दिनांक 12 फरवरी 2023 को लखवाड़ बांध विकास एवं श्रम समिति के अध्यक्ष बचन सिंह पुंडीर जी की अध्यक्षता में बांध प्रभावितों की एक बैठक लखवाड़ बांध स्थल पर की गई जिसका संचालन महासचिव श्री जितेंद्र सिंह चौहान जी द्वारा किया गया और उपाध्यक्ष संदीप सिंह चौहान द्वारा प्रभावित किसानों की मांगों के संबंध में किसानों को विस्तार से बताया तथा जिसमें क्षेत्र के सभी प्रभावित किसान भारी संख्या में मौजूद रहे और उनके द्वारा एक सुर में यह मांग रखी गई कि जब तक सरकार के द्वारा हमारे मांगों को नहीं माना जाता तब तक परियोजना का कार्य निर्माणादाई संस्था जल विद्युत निगम द्वारा कार्य सुरू ना कराया जाए तथा यह भी मांग उठी कि किसानों को भूमि के बदले भूमि दी जाए और तथा पूर्ण रूप से विस्थापित गांव जनपद टिहरी के ग्राम कूणा वह रणोगी को भी विस्थापित किया जाए युवाओं को रोजगार दिया जाए जिसमें प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति को स्थाई रोजगार मिले और आज इस बैठक में ग्राम लोहारी ग्रामवासी भी मौजूद रहे जिनके द्वारा ग्राम लोहारी की बांध विस्थापितों की समिति का लखवाड़ बांध विकास एवं श्रम समिति में विलय किया गया जिसके लिए समस्त क्षेत्र लखवाड़ बांध के किसानों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि आगे की लड़ाई संगठित होकर एकजुटता के साथ लड़ी जाएगी
इस अवसर पर उपाध्यक्ष अनिल पवार, उपाध्यक्ष संदीप चौहान, महिपाल सिंह सजवान ,साधु राम, रमेश पंवार, संजीत पंवार, रणवीर चौहान अजीत चौहान नरेश चौहान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

