मसूरी : सदभावना संस्था की वार्षिक बैठक आयोजित की गई जिसमें अध्यक्ष सुनील पंवार सहित समस्त कार्यकारिणी को वर्ष 2023-24 के लिए सर्वसम्मति से पुन: निर्विरोध चुन लिया गया. साथ ही संस्था ने निर्णय लिया कि 25 फरवरी को महंत इंद्रेश अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
सदभावना संस्था की वार्षिक बैठक में वर्ष भर के कार्यों और सेवा कार्यों पर चर्चा हुई। अध्यक्ष सुनील पंवार ने कहा कि संस्था ने पिछले साल कई सामाजिक कार्य किए और विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सफाई अभियान भी शुरू किया। उन्होंने गत वर्ष संस्था के कार्यक्रमों में भागीदारी एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। बैठक के बाद नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया जिसमें पिछले वर्ष की कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से निर्विरोध घोषित किया गया।
जिसमें अध्यक्ष सुनील पंवार, महासचिव अरविंद सोनकर, उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीति शर्मा, सहसचिव राजीव अग्रवाल, व ग्रीटिंग चेयरमैन भरोसी रावत चुने गए। इस मौके पर नई कार्यकारिणी ने निर्णय लिया कि 25 फरवरी को महत इंद्रेश अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने सद्भावना संस्था के उद्देश्यों को साकार करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अनुज तायल, रफीक अहमद, भगवती प्रसाद कुकरेती, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भरोसी रावत, अनिल कुमार गोयल, जसविंदर सिंह आनंद, अशोक कुमार, नीति शर्मा, अरविंद सोनकर, सुनील पंवार, संदीप अग्रवाल, अनीता चंद्रा, महिलानंद, राजीव अग्रवाल, राजेश कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।

