मसूरी : मसूरी नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत ओबीसी सर्वे के लिए प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को सामग्री का वितरण कर उन्हें प्रशिक्षित कर निर्धारित अवधि में सर्वे पूरा करने का निर्देश दिया गया.

डिप्टी कलेक्टर शैलेंद्र नेगी ने ओबीसी सर्वे के लिए आशा कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई और उन्हें ओबीसी सर्वे का प्रशिक्षण दिया ताकि वे नगरपालिका क्षेत्र का सर्वे कर ओबीसी संबंधित सर्वे पूरा कर सकें. इस अवसर पर उन्हें आवश्यक सामग्री भी दी गई। इस मौके पर एसडीएम शैलेंद्र नेगी ने आशा वर्करों से कहा कि ओबीसी सर्वे का काम पूरी ईमानदारी से करें ताकि कोई गलती न हो। साथ ही किसी के दबाव में न आकर निष्पक्ष होकर अपना काम करें।

चूंकि इस सर्वे के बाद इसकी रिपोर्ट अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग और राज्य निर्वाचन अधिकारी को पता होनी है, जहां इसका गहन अध्ययन किया जाएगा, इसलिए रिपोर्ट और गणना में कोई गैप नहीं होना चाहिए, यह भी कहा कि अगर कोई परिवार इन दिनों बाहर गया है तो उसको भी सर्वेक्षण में लेना है ताकि कोई छूटे नहीं। इस कार्य के लिए पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को नियुक्त किया गया है और उनकी रिपोर्ट प्रतिदिन देनी होगी। इस कार्य में नगर कार्यपालन अधिकारी राजेश नैथनी को ओबीसी सर्वे नोडल अधिकारी तथा कर अधीक्षक नगर निगम मसूरी विनय प्रताप सिंह को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है.

इस अवसर पर नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी सहित आशा कार्यकत्रियां उपस्थित रही । उन्होंने कहा कि ओबीसी सर्वे को निर्धारित समय में पूरा किया जाना है, इसलिए इसमें कोई ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए।