भू-धंसाव के बाद असुरक्षित हुए होटल माउंट व्यू और मलारी इन को तोड़ना अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। गुरुवार को होटलों की आखिरी मंजिल की छत भी ढह गई। जल्द ही ध्वस्तीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा।
एक माह से चल रहे ध्वस्तीकरण के काम में करीब एक करोड़ 20 लाख की लागत आई है। जोशीमठ में भू धंसाव के कारण होटल माउंट व्यू और मलारी इन में दरारें आ गईं, जिससे आसपास की आबादी को खतरा बढ़ गया। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने होटलों को गिराने का आदेश जारी कर दिया.

होटल मालिकों की सहमति से 12 जनवरी से ध्वस्तीकरण का काम शुरू कर दिया था । शुरुआत में मजदूरों की मदद से ही होटलों को तोड़ा गया लेकिन बाद में उन्हें गिराने के लिए जेसीबी लगवा दी गई। छह मंजिला मल्लेरी इन और पांच मंजिला माउंट व्यू को गिराने में लोक निर्माण विभाग के 70 से अधिक कर्मचारी और तीन जेसीबी लगी हुई हैं.
गुरुवार को होटलों की ऊपरी मंजिलों की छतें भी गिरा दी गई हैं, केवल निचली दीवारें ही तोड़ी जानी हैं।
लोनिवि के एई अनिल ने बताया कि होटलों को गिराने में करीब एक करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किये गये हैं. ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अंतिम चरण में है, होटलों की आखिरी छतें तोड़ी जा रही हैं। जल्द ही तोड़ फोड़ का काम पूरा कर लिया जाएगा।
स्टिंग के नए अभियान के साथ अक्षय कुमार ने गर्मी के मौसम में जोड़ा ऊर्जा का नया तत्व

