देहरादून : देहरादून भाजपा ने मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शनिवार देर शाम अपनी नई टीम की सूची जारी की है। बीजेपी देहरादून जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने नई टीम के गठन पर खुशी जाहिर करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।




हम सब मिलकर प्रदेश और संगठन को आगे बढ़ायेंगे। मुझे विश्वास है कि आप सभी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा तथा समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए देहरादून और संगठन को नई शक्ति एवं गति प्रदान करेंगे।

बीजेपी देहरादून जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा ‘देहरादून भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम सभी मिलकर संगठन को और मजबूत करेंगे . आप सभी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को एक नई दिशा मिलेगी पुनः सभी को बहुत-बहुत बधाई

